Hot News

मैपिंग के साथ घर में नेशनल नंबर का स्टीकर लगाने का कार्य शुरू

चंदवा़ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान की सफलता को लेकर मतदाताओं की मैपिंग व नेशनल नंबर के स्टीकर लगाने का कार्य प्रखंड में शुरू हो गया है. मतदाताओं की मैपिंग के साथ-साथ नेशनल नंबर प्रदान करने व स्टीकर लगाने का कार्य संबंधित बीएलओ कर रहीं हैं. इस संबंध में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि बीएलओ मैपिंग कार्य के साथ बूथ व अनुभाग के अनुसार मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का मिलान व सत्यापन कर पहचान से संबंधित स्टीकर लगाने का कार्य कर रहीं हैं. उन्होंने बताया कि इससे फर्जी और दोहरे नामों को हटाने में सुविधा मिलेगी. मतदान प्रक्रिया अधिक प्रभावी होगी. प्रशासन ने आम नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की है. सत्यापन के दौरान बीएलओ को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है. सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल, एक रांची रिम्स रेफर

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के थाना चौक के समीप गुरुवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक दुग्ध पालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सबानो बोड़ा निवासी दुग्ध पालक महेंद्र यादव पिता मदन यादव तथा चटनाही निवासी अंकित प्रसाद के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह सबानो बोड़ा से लातेहार दूध बेचने आये थे. करकट क्षेत्र में दूध वितरण कर वे अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान थाना चौक की ओर से अंकित प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे. इस दौरान दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिससे दोनों सड़क पर गिर गये. महेंद्र यादव का सारा दूध सड़क पर बह गया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया. चिकित्सकों ने महेंद्र यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. जबकि अंकित प्रसाद का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

The post मैपिंग के साथ घर में नेशनल नंबर का स्टीकर लगाने का कार्य शुरू appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top