Hot News

मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी महिला, हालत गंभीर

बखरी. मॉर्निंग वॉक के दौरान एक स्त्री 25 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी. कड़ी मशक्कत के बाद उसे सीढ़ी और रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया. उक्त स्त्री की हालत गंभीर बनी हुई है. इलाज के लिए बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव वार्ड नंबर-7 की है. पीड़िता की पहचान संतोष पोद्दार की 35 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी. घर से थोड़ी दूर जाने पर अंधेरा रहने के कारण शौचालय बनाने के लिए खोदे गये गड्ढे में गिर गयी. स्त्री के द्वारा शोर सुनकर आसपास के लोग सीढ़ी और रस्सी लेकर पहुंचे. गड्ढे में नीचे उतरने की किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी.

इलाज के लिए बखरी पीएचसी में की गयी भर्ती

गांव के मनीष कुमार साहस का परिचय देते हुए सीढ़ी की सहायता से नीचे उतरे और स्त्री को सुरक्षित बाहर निकाला. इस बाबत स्थानीय लोगों ने कि शौचालय बनाने के लिए गड्ढे में शनिवार को सीमेंट का पाट लगाया गया था. रविवार को मिस्त्री के आने पर उसे ढंका जाता, लेकिन उससे पहले हादसा हो गया. वहीं,जिला पार्षद अमित देव ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मनीष कुमार ने स्त्री को सुरक्षित बाहर निकाला है. घटना की सूचना एसडीएम सन्नी कुमार सौरव को दी गयी है. साथ ही इलाज के लिए स्त्री को पीएचसी भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मॉर्निंग वॉक के दौरान 25 फीट गहरे गड्ढे में गिरी स्त्री, हालत गंभीर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top