Hot News

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छिनतई

तिलैया में स्त्री से बाइक सवारों ने छीना सोने का चेन झुमरीतिलैया. थाना क्षेत्र के सोनापट्टी गली में गुरुवार की सुबह एक स्त्री के साथ चेन छिनतई की हुई घटना ने लोगों को चौंका दिया. मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही स्त्री के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गये. पीड़िता अनिता देवी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब वह सैर कर घर लौट रही थी, तभी दो युवक बाइक से आये. उनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था, दूसरे युवक ने धारदार औजार से उनके गले से सोने का चेन काटा और दोनों भाग निकले. अनिता देवी ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया, लेकिन उस समय गली में कोई मौजूद नहीं था. सोने का चेन छीनने के दौरान उनके गले पर खरोंचें भी आ गयी है. उन्होंने इस घटना की शिकायत तिलैया थाना में की है. पीड़िता के अनुसार छीना गया हार करीब 12 ग्राम का था, जिसकी कीमत एक लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. इधर, तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना की जांच तेजी से की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post मॉर्निंग वॉक पर निकली स्त्री के साथ छिनतई appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top