Hot News

मोतिहारी: एक तरफ बेटे की मौत, दूसरी तरफ घर में लगी आग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मोतिहारी जिले के भेलवा पंचायत के मनपुरवा गांव के उमेश पटेल के 24 साल के बेटे विक्की कुमार की मौत गुजरात के सूरत में सड़क हादसे में हो गयी.यह समाचार मंगलवार की देर शाम घर पहुंची. परिवार इसी सदमे थे ही आधी में घर में आग लग गयी.अगलगी में सबकुछ जलकर राख हो गया. इस अगलगी में करीब 5 से 7 लाख की संपत्ति स्वाहा हो गया हैं. 

अगलगी से परिवार खुले छत के नीचे रहने के लिए बेहाल 

अगलगी में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, बिछावन आदि जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग व फायरब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया. कड़ाके ठंड में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने को विवश हैं, इस घटना में लालबाबू पटेल, मुस्मात शांति देवी व राजेश्वर पटेल का घर जल गया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पुत्र की मौत से बदहवास है परिवार

विक्की सूरत में मजदूरी करता था. पूर्व मुखिया भरत पटेल ने बताया कि उमेश पटेल गांव में खेतीहर मजदूर हैं. विक्की पिता की गृहस्थी में मदद के लिये गुजरात में मजदूरी करता था. मंगलवार को किसी व्यक्ति को सूरत में ट्रेन पकड़ाने के बाद लौट रहा था. इस दौरान हादसे में उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद गांव के लिये रवाना हो गया है. वही विधायक राणा रणधीर सिंह पीड़ित परिवार से मिलकर परिजनों का ढांढ़स बंधाया. पीड़ित को आवश्यक प्रशासनी सहायता मुहैया कराने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस शहर में गरजेगा प्रशासन का बुलडोजर, 150 से अधिक दुकानदारों को थमाया गया नोटिस 

The post मोतिहारी: एक तरफ बेटे की मौत, दूसरी तरफ घर में लगी आग, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top