Hot News

मौसम अलर्ट! आज से तीन दिनों तक झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों का हाल होगा बेहाल

Heavy Rain Alert: झारखंड में आज 6 जुलाई से 8 जुलाई तक मूसलाधार बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, तो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक झारखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा.

11 जुलाई तक बारिश की संभावना

6 से 8 जुलाई तक पूरे राज्य में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही इन दो दिनों तक राज्यभर में मूसलाधार बारिश होगी. वहीं 8 से 11 जुलाई तक भारी बारिश के साथ वज्रपात और मेघगर्जन का येलो अलर्ट है. 11 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

भारी बारिश से इन 4 जिलों का हाल होगा बेहाल

आज और कल 7 जुलाई को लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला और खूंटी में भारी से भारी बारिश की संभावना है. अत्यधिक बारिश से इन 4 जिलों का हाल बेहाल हो सकता है. मौसम विभाग ने इन चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची समेत पलामू, चतरा, लातेहार, रामगढ़, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

7 और 8 जुलाई को यहां होगी अधिक बारिश

7 और 8 जुलाई को राज्य के पश्चिमी-दक्षिणी भाग में भारी बारिश की संभावना है. इन दो दिनों के लिए गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें

WATCH: मंत्री इरफान अंसारी की गोद में शिशु ने कर दी सूसू, ठहाके मारकर हंसने लगे लोग, देखिए मंत्री का रिएक्शन

MSME Idea Hackathon: आपके धांसू और इनोवेटिव आइडिया को मिलेंगे 15 लाख रुपये, जल्द करें आवेदन

Rath Yatra: मुख्य मंदिर लौटे प्रभु जगन्नाथ, रथ खींचने उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

The post मौसम अलर्ट! आज से तीन दिनों तक झारखंड में होगी मूसलाधार बारिश, इन जिलों का हाल होगा बेहाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top