Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 28 फरवरी तक केरल और माहे में भी गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है.
27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 27 फरवरी को ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. इससे इन इलाकों में ठंड बढ़ सकती है.
झारखंड का मौसम कैसा रहेगा?
शुक्रवार से अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. झारखंड के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कुहासा नजर आ सकता है, लेकिन दिन में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. तेज धूप के कारण दिन में गरमी का अहसास होगा.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 14 से 16 डिग्री सेल्सियस और 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच शुक्रवार को रहेगा. शनिवार को भी मौसम साफ रहेगा. सुबह के वक्त हल्की धुंध रह सकती है.
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) February 26, 2026
यूपी का मौसम कैसा रहेगा?
विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. बारिश को लेकर अगले 7 दिन कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 मार्च तक कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.
उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान दिनांक 26-02-2026 pic.twitter.com/HKBmHAq4nY
— मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) February 26, 2026
राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, अगले 7 दिनों तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है. 2 मार्च से राज्य के उत्तरी–पूर्वी क्षेत्र को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है.
यह भी पढ़ें : 26 से 28 फरवरी और 2-3 मार्च तक मौसम की करवट, आंधी बारिश की संभावना
https://t.co/GAt8CmEdpV@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) February 26, 2026
इन इलाकों का तापमान बढ़ेगा
1. अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
2. अगले 5 दिनों में महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकती है.
3. अगले 3 दिनों में गुजरात में अधिकतम तापमान करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.
4. अगले 7 दिनों में मध्य हिंदुस्तान के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.
5. अगले 2 दिनों में पूर्वी हिंदुस्तान में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
The post मौसम: इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

