Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में जबकि 6 अप्रैल को राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 5 अप्रैल को पूर्वी यूपी में बिजली गिरने और तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं.
7 से 10 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में, 9 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में जबकि 7 से 9 अप्रैल तक उत्तराखंड में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है. वहीं 7-8 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में, 8 अप्रैल को पूर्वी यूपी और पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं (40–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं.
इन राज्यों में भी होगी बारिश
5 और 8 अप्रैल को असम और मेघालय में, जबकि 4 और 5 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा 5 से 8 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश में और 6 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में बिजली चमकने की भी संभावना है.
बिहार-झारखंड के अलावा यहां होगी बारिश
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में 4 से 7 और 9 अप्रैल को, बिहार में 5, 6 और 9 अप्रैल को, झारखंड में 4, 7 और 8 अप्रैल को जबकि ओडिशा में अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश, IMD ने बताया आज कैसा रहेगा मौसम
महाराष्ट्र और गुजरात का मौसम
मध्य महाराष्ट्र में 4 अप्रैल को, मराठवाड़ा में 4 और 5 अप्रैल को और गुजरात में 4 व 8 अप्रैल को तेज हवाओं (30–40 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
केरल और माहे के अलावा यहां होगी बारिश
केरल और माहे में 4 से 7 अप्रैल के बीच, आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में 4 से 8 अप्रैल तक, रायलसीमा में 5 से 8 अप्रैल के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 से 8 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा. इन इलाकों में तेज हवाओं (30–50 किमी/घंटा) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
The post मौसम : गिरेगी बिजली, होगी बारिश, IMD ने जारी किया 10 अप्रैल तक का वेदर अपडेट appeared first on Naya Vichar.

