Hot News

मौसम : तेज हवा के साथ होगी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि असम और मेघालय में 21 से 24 मार्च तक बारिश का दौर बना रह सकता है. 24 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ जगहों पर तेज बारिश होने के आसार हैं. साथ ही, 21 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है.

यूपी में हो सकती है बारिश

यूपी में 21 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ तेज हवा चलने के आसार हैं. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (ओला गिरना) भी हो सकती है. 22 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा. अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से थोड़ा कम बना रहेगा. 21 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं.

Up weather

दिल्ली में फिर बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 21 मार्च को आसमान में बादल तो रहेंगे, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है. इस दिन न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री और अधिकतम 27 से 29 डिग्री के बीच रह सकता है. 22 मार्च को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहने वाला है. वहीं 23 मार्च को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा और बहुत हल्की बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश

राजस्थान कई इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की से मध्यम बारिश शुक्रवार (20 मार्च) को हुई. इससे राज्य में तापमान में भी गिरावट आई है. एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का थोड़ा असर दिखेगा. इससे पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर वाले इलाकों में 21-22 मार्च को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. बाकी ज्यादातर जगहों पर अगले 4-5 दिन मौसम सूखा ही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2-3 दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है, लेकिन फिर भी ये सामान्य से 2-4 डिग्री कम ही रहेगा.

झारखंड में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट

झारखंड में 21 मार्च की सुबह से 22 मार्च तक कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) चलने की संभावना है. रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह समेत ज्यादातर जिलों में बिजली गिरने और आंधी का अलर्ट है.

Jharkhand weather

इन राज्यों का भी मौसम रहेगा खराब

21 से 22 मार्च के बीच तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम बदला हुआ रह सकता है. 21 मार्च को रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 21 मार्च को,जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 21, 22 और 24 मार्च को बिजली गिरने की भी संभावना है.

The post मौसम : तेज हवा के साथ होगी बारिश, इन राज्यों में अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top