Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 मार्च के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार वाले इलाके) और सिक्किम में 16 मार्च को तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा असम और मेघालय में 14 से 15 मार्च के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.
15 और 16 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं 14 मार्च को उत्तराखंड में भी गरज और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.
राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना
मौसम में बदलाव से राजस्थान के कुछ हिस्सों में शनिवार (14 मार्च) से आंधी चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इससे आगामी एक- दो दिन बादल छाए रह सकते हैं. तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 14-15 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के अलावा शेखावाटी क्षेत्र के जिले, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की आंधी-बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है.
राजस्थान मौसम अपडेट 13 मार्च pic.twitter.com/cHpzn5BELE
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 13, 2026
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, 14 मार्च को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. 15 मार्च को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. 15 मार्च को न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
यह भी पढ़ें : मौसम अपडेट: इन राज्यों में गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, हीटवेव की चेतावनी
— RWFC New Delhi (@RWFC_ND) March 13, 2026
झारखंड में बारिश के आसार
झारखंड में 14 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 15 मार्च से एक बार फिर रांची सहित राज्य के अन्य 20 जिलों के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 15 से 18 मार्च तक 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दिन आकाश में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 15 मार्च मुख्य रूप से रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिम सिंहभूम के अलावा पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें
The post मौसम: दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया IMD का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

