Hot News

मौसम: यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों का मौसम होगा खराब, बारिश का अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 16 मार्च को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 15-16 मार्च को उत्तराखंड में 50 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओले गिरने की आशंका है. वहीं, 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 19 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसी दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

16 और 17 मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. 18 मार्च को हल्की बारिश दिल्ली में हो सकती है. इसके बाद अगले 3 तीन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं. 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है जबकि अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है.

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा?

16-17 मार्च को पूरे राजस्थान में मौसम मुख्यतः सामान्य रहने की उम्मीद है. 18 से 21 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान में मौसम थोड़ा एक्टिव रहेगा. इस दौरान एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम बदलेगा. 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर इलाके में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा. 19-20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर इलाकों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

असम और मेघालय के अलावा यहां हो सकती है बारिश

अगले 5-6 दिनों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में, 16-17 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

झारखंड में बारिश के आसार

झारखंड के खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश 16 मार्च को हो सकती है. वज्रपात और तेज आंधी चलने की भी संभावना है. हवा की रफ्तार करीब 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. वहीं चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गुमला और सिमडेगा जिलों में भी कुछ जगहों पर गरज–चमक के साथ बारिश के आसार हैं.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

The post मौसम: यूपी-दिल्ली के अलावा इन राज्यों का मौसम होगा खराब, बारिश का अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top