Hot News

मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद में 16 और 17 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है.

आईएमडी के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 14 से 15 फरवरी के दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में 17 फरवरी को कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बिजली चमकने की आशंका व्यक्त की गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. रविवार को सुबह में हल्की धुंध नजर आ सकती है, हालांकि दिन में मौसम साफ रहेगा. 15 फरवरी को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में इन दिनों धूप निकल रही है, लेकिन तेज हवाओं के कारण लोगों को ठंड महसूस हो रही है. 14 और 15 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़ें : 17 और 18 गरज के साथ छीटें, फिर मौसम की करवट, बारिश-बर्फबारी के आसार

बिहार का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है. किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है.

The post मौसम लेगा करवट, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top