जयनगर. प्रखंड के परसाबाद स्टेशन रोड स्थित समाजसेवी संतोष कसेरा व उनकी पत्नी शीतल देवी की ओर से तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में शामिल 101 स्त्रीएं उत्तरवाहिनी नदी पहुंचीं. वहां से कलश में जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचीं. इस दौरान जय श्री राम..जय भोलेनाथ..जय माता दी..के जयकारे लगते रहे. आयोजक की ओर से मुख्य अतिथि जिप सदस्य केदारनाथ यादव व विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रमुख जयप्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि किशुन यादव आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर संजय गुप्ता, नवीन कसेरा, दिलीप कसेरा, अरविंद कसेरा, मिंटू कसेरा, बिट्टू कसेरा, कल्लू कसेरा सहित भारी संख्या में स्त्री व पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post यज्ञ अनुष्ठान को लेकर निकली कलशयात्रा appeared first on Naya Vichar.

