Hot News

यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

पूर्णिया. यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा गुरूवार को शहर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों को पंपलेट देकर चालक एवं सवारियों को सुरक्षा के प्रति कर्तव्यों का बोध कराया. पूर्णिया यातायात डीएसपी कौशल किशोर, यातायात प्रभारी रौशन कुमार एवं परिवहन विभाग के एडीटीओ अजय कुमार ने शहर के आरएनसाह चौक, गिरजा चौक, थाना चौक, लाइन बाजार, खुश्कीबाग, गुलाबबाग आदि जगहों पर सभी वाहन चालकों को पंपलेट देकर यातायात के प्रति जागरुक किया. साथ ही हमेशा हेलमेट का उपयोग करने की अपील की गयी. चालकों से अपील की गयी कि वे वाहन चलाते समय यह सुनिश्चित करें कि उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं उनके पूर्ण नियंत्रण में है और शारीरिक और मानसिक रूप से वाहन चलाने के लिये पूरी तरह सक्षम हैं. चालक हर समय सड़क और यातायात पर अपनी पैनी नजर बनाकर रखें और पूरा ध्यान केंद्रित करें ताकि किसी भी समय ध्यान भंग या भटकने की स्थिति उत्पन्न होने या उसकी संभावना से उसका ध्यान भटकने से बच सके. वाहन चालक एवं दो पहिया चालक पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों, बच्चों, बुजुर्गों और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष देखभाल और सावधानी के साथ वाहन चलायें. पूर्णिया यातायात डीएसपी ने कहा कि चालकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वाहन चलाते या उसे स्थिर स्थिति में खड़ा करते समय, अन्य को ऐसा करने के कारण किसी प्रकार की बाधा या अनुचित असुविधा न हो. चालक को शराब और नशीली दवाओं और धूम्रपान निषेद्ध से संबंधित सभी विधियों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है.

इन बातों का रखें ख्याल

1. प्रत्येक वाहन चालक हर समय वाहन को पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ चलाये.

2. चालक यह सुनिश्चित करेगा कि उसकी दृश्यता बाधित न हो

3. यचालक यह सुनिश्चित करे कि वह स्वयं तथा अन्य सवार यात्रीसीट बेल्ट बांध लें.

4. कानून के अंतर्गत बाइक चालक और सवार व्यक्ति को हेलमेट) पहनना अनिवार्य है.

5. चालक वाहन में तेज संगीत नहीं चलायें.

6. चालक वाहन चलाते समय चलचित्र, डिजिटल या वीडियो न देखें

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top