Hot News

युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर हमला! ईरान का दावा, अमेरिका ने की 3 सैनिकों के मौत की पुष्टी

Middle East Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहा सैन्य तनाव अब पूरे क्षेत्र में फैल सकता है. यूएई समेत दूसरे पश्चिम एशियाई देशों पर ईरान का मिसाइल और ड्रोन हमला जारी है. ऐसे ही हालात रहे तो यह सैन्य टकराव बड़े क्षेत्रीय संघर्ष का रूप ले सकता है. इसी बीच ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि अमेरिकी नौसेना के विशाल युद्धपोत अब्राहम लिंकन को उसने निशाना बनाया है. यह वही एयरक्राफ्ट कैरियर है, जिसका उपयोग अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ सैन्य अभियानों में किया था. ईरान की प्रशासनी न्यूज एजेंसी IRNA के हवाले से आईआरजीसी ने दावा किया है कि ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4 के तहत ईरान की सशस्त्र सेनाओं ने अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है. हालांकि अमेरिका की ओर से इस दावे को खारिज किया गया है. IRNA के मुताबिक ‘ईरान के सशस्त्र बलों की कार्रवाई और अमेरिका-इजरायल के दुश्मनों के ठिकानों पर हमले के बाद, अमेरिकी सेना के विमानवाहक पोत अब्राहम लिंकन पर चार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया.’

अमेरिका ने किया ईरान के दावे को खारिज

इधर, अमेरिका ने ईरान के दावे को खारिज कर दिया है. यूएस सेंट्रल कमांड ने साफ कर दिया है कि अमेरिकी युद्धपोत लिंकन पर किसी भी तरह का हमला सफल नहीं हुआ है. कमांड के अनुसार दागी गई मिसाइलें युद्धपोत के आसपास तक भी नहीं पहुंच सकीं. उन्हें रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया. अमेरिकी सेना ने कहा कि उनका युद्धपोत अब्राहम लिंकन पूरी तरह सुरक्षित है.

ईरान के साथ टकराव में 3 अमेरिकी सैनिक की मौत, 5 घायल

अमेरिकी सेना ने कहा है कि ईरान के अभियान में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई है, और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अमेरिकी सेना की केंद्रीय कमान ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह घोषणा की. कमान की ओर से अन्य जानकारी साझा नहीं की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक घायल सैनिकों में कुछ को गंभीर चोट लगी है.

इजराइल के बेत शेमेश में मिसाइल हमले में आठ लोगों की मौत

ईरान का हमला इजराइल में भी हो रहा है. इजराइल के यरुशलम से करीब 35 किलोमीटर दूर बेत शेमेश में एक आवासीय इमारत पर हुए सीधे मिसाइल हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इससे शनिवार से अब तक ईरानी हमले में इजराइल में मारे गए लोगों की कुल संख्या कम से कम नौ हो गई है. मिसाइल शहर के एक रिहायशी इलाके में गिरी, जिससे बम से बचाव के लिए बने आश्रय स्थल और आसपास के मकानों को व्यापक नुकसान पहुंचा. बचाव सेवाओं ने बताया कि एक छोटी बच्ची समेत दो अन्य लोगों की हालत गंभीर है. इजराइल की मैगन डेविड एडोम आपातकालीन सेवा के अनुसार, घटनास्थल पर कम से कम 20 और लोग मामूली से मध्यम रूप से घायल हैं.

Also Read: 165 मिसाइल और 541 ड्रोन इंटरसेप्ट, UAE एयर डिफेंस ने ईरानी हमलों को किया नाकाम

The post युद्धपोत अब्राहम लिंकन पर हमला! ईरान का दावा, अमेरिका ने की 3 सैनिकों के मौत की पुष्टी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top