पंजवारा. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की प्रेमी युवक के साथ फरार हो गयी है. इसके बाद से फरार नाबालिग के परिजन शुक्रवार को घटना की जानकारी देने पंजवारा थाना पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है. एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग को भगाने के मामले में पीड़ित पिता ने घटना की मौखिक जानकारी दी है. उनसे इस संदर्भ में आवेदन मांगा गया है. आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post युवक पर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप appeared first on Naya Vichar.

