फारबिसगंज. शहर के कॉलेज चौक स्थित मां शारदे लाइब्रेरी के प्रांगण में शुक्रवार को सवर्ण समाज ने बैठक की. प्रोफेसर क्रांति कुंवर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्र प्रशासन द्वारा प्रस्तावित यूजीसी बिल पर गंभीर चर्चा की गयी व सर्वसम्मति से इसका कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया. बिल की वापसी की मांग, वक्ताओं ने यूजीसी बिल को सवर्णों व मेधावी छात्रों के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की, आंदोलन की रणनीति पर बैठक में तय हुआ कि यदि प्रशासन इस बिल को वापस नहीं लेती है, तो चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन छेड़ा जायेगा. उपस्थित सदस्यों ने समाज के सभी वर्गों से एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की. इस बैठक में परशुराम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अजय झा मुख्य रूप से शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा यह बिल सवर्ण समाज के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है. हम किसी भी कीमत पर अपनी योग्यता व अधिकारों से समझौता नहीं करेंगे. बैठक के प्रेम मिश्रा, रमानाथ झा, प्रभाष ठाकुर, मनोज पांडे, देवेशचंद्र ठाकुर, अभिषेक सिंह, मेजर झा, धनंजय ठाकुर, कन्हैया झा, रमन झा, शुभम सिंह, ज्ञान मिश्रा, भानु ठाकुर, सुमित मिश्रा, अमन झा, प्रेमकांत झा, अशोक झा, निर्मल पांडे, गोपिकांत झा, चंद्रकांत झा सहित सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग उपस्थित थे.
The post यूजीसी बिल का सवर्णों ने किया विरोध appeared first on Naya Vichar.

