Hot News

‘यूपी में थूक जिहाद!’ होटलकर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर बनाई रोटियां

UP News: मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल से थूक लगाकर रोटी बनाने का शर्मनाक मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पुलिस के अनुसार, यह घटना गंगनहर पुल के पास स्थित होटल की है. आरोपी की पहचान कुरानी निवासी शोएब के रूप में हुई है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में शोएब को तंदूर पर थूक लगाकर रोटी बनाते हुए देखा गया. इस वीडियो को होटल में खाना खाने आए एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था.

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के मंत्री लाएंगे ‘कूड़ा से सोना’ बनाने की मशीन, अखिलेश बोले ‘बीजेपी में दूर की फेंकने की होड़’

यह भी पढ़ें- UP में LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी, देखें आपके जिले में कितने में मिल रही गैस

आरोपी को भेजा गया जेल

पुलिस ने सोमवार को होटल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया. कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. साथ ही आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर उससे पूछताछ की गई है. पुलिस ने होटल के अन्य कर्मचारियों से भी कई घंटे तक पूछताछ की है और मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है. पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच लगातार जारी है.

यह भी पढ़ें- UP के 30 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

The post ‘यूपी में थूक जिहाद!’ होटलकर्मी की घिनौनी हरकत, थूक लगाकर बनाई रोटियां appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top