Best Designing College: हिंदुस्तान में Gen Z के बीच डिजाइन कोर्सेज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. फैशन कम्युनिकेशन, प्रोडक्ट डिजाइन, एनीमेशन, इंटीरियर डिजाइन, UI/UX और कम्युनिकेशन डिजाइन, टेक्सटाइल डिजाइनिंग जैसे क्रिएटिव करियर कोर्सेज में स्टूडेंट्स एडमिशन ले रहे हैं. आने वाले समय में कुछ सेक्टर में नौकरी की बाढ़ आ सकती है. इस बार के बजट 2026 में फाइनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके संकेत दिए हैं. पढ़ाई, क्रिएटिव सोच और इनोवेशन को मजबूती देने की बात कही गई है. ऐसे में आज जानेंगे वो पांच कॉलेज, जो डिजाइनिंग के कोर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID)
अगर आपको डिजाइन का कोर्स करना है तो नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID) बेस्ट ऑप्शन है. ये इंस्टीट्यूट उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन काम करता है.
NID में एडमिशन के लिए NID DAT (Design Aptitude Test) देना होता है. ये परीक्षा दो फेज में होती है. यहां की फीस करीब 2.5 लाख से 3 लाख के करीब है. ये फीस सालाना है. नेशनल लेवल के इस संस्थान का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां TCS, Titan और Google जैसी कंपनी नौकरी ऑफर करती है. यहां का एवरेज पैकेज करीब 12 लाख से 27 लाख रूपये प्रति वर्ष रहता है.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT)
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) हिंदुस्तान में फैशन, डिजाइन और टेक्नोलॉजी की शिक्षा के लिए बहुत ही फेमस संस्थान है. इसकी स्थापना 1986 में हुई थी. यहां डिजाइनिंग कोर्सेज में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन जैसी डिग्री दी जाती है. यहां क्रिएटिविटी और प्रैक्टिकल नॉलेज दी जाती है. यह संस्थान अपने प्लेसमेंट के लिए भी जाना जाता है. पैंटालून्स, रिलायंस, प्यूमा, Myntra जैसे कई ब्रांड्स यहां के प्लेसमेंट में शामिल होते हैं.
पर्ल एकेडमी
पर्ल एकेडमी एक प्राइवेट संस्थान है, जो फैशन, डिजाइन, बिजनेस और मीडिया एजुकेशन के लिए जाना जाता है. यहां अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डिप्लोमा लेवल के कई प्रोफेशनल कोर्स कराए जाते हैं.
MIT आर्ट, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी
2015 में इस संस्थान की स्थापना हुई थी. यहां ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और यूजी डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा लेवल पर कई कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं. इस संस्थान को NAAC से A ग्रेड मिला है.
IIT मुंबई (IDC School of Design)
अगर आप आईआईटी से डिजाइनिंग का कोर्स करना चाहते हैं तो IDC School Of Design आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह IIT Bombay का पार्ट है. यहां B Des और M Des जैसे कोर्स कराए जाते हैं. यहां का प्लेसमेंट भी शानदार है.
यह भी पढ़ें- बदल रही जॉब मार्केट की डिमांड, इस BTech ब्रांच में तगड़ा पैकेज
The post ये हैं 5 Best Designing Colleges, मिल गया एडमिशन तो चमक जाएगी किस्मत appeared first on Naya Vichar.
