Hottest River in the World: क्या आपने कभी ऐसी नदी के बारे में सुना है जिसका पानी उबलता हुआ हो. सुनने में यह किसी कहानी जैसा लगता है, लेकिन यह सच है. दुनिया की सबसे गर्म नदी को आमतौर पर Boiling River भी कहा जाता है. इसका पानी कई जगह पर लगभग उबलने के टेंपरेचर तक पहुंच जाता है. यह नदी नेचुरल जियोथर्मल एनर्जी के कारण इतनी गर्म होती है.
साइंटिस्ट के अनुसार, धरती के अंदर की हीट सरफेस पर आकर पानी को सबसे ज्यादा गर्म कर देती है. हैरानी की बात यह है कि यह नदी किसी एक्टिव ज्वालामुखी के बिल्कुल पास नहीं है, फिर भी इसका टेंपरेचर कई जगहों पर 80 से 100 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. आइए जानते हैं कि वर्ल्ड की सबसे गर्म नदी कौन-सी (Hottest River in the World) है.
Hottest River in the World: दुनिया की सबसे गर्म नदी कहां है?
दुनिया की सबसे गर्म नदी Shanay-Timpishka (Hottest River in the World) मानी जाती है. यह नदी दक्षिण अमेरिकी देश Peru के अमेजन वर्षावन में स्थित है. इसे Boiling River भी कहा जाता है, क्योंकि इसका पानी कई जगहों पर लगभग उबलने के टेंपरेचर (लगभग 80 से 100°C) तक पहुंच जाता है. इस नदी का पानी इतना गर्म होता है कि इसमें गिरने वाले छोटे जानवर जीवित नहीं बच पाते हैं. साइंटिस्ट के अनुसार, इसकी गर्मी का कारण जमीन के अंदर की भू-तापीय ऊर्जा (Geothermal Energy) है.
Shanay-Timpishka के बारे में कम जाने-माने रोचक तथ्य
- इसे Boiling River कहा जाता है, लेकिन लोकल लैंग्वेज में इसका नाम Shanay-Timpishka है, जिसका मतलब है सूरज की गर्मी से उबला हुआ.
- पूरी नदी में पानी उबलता नहीं है. कुछ खास हिस्सों में तापमान (Temperature) बहुत ज्यादा होता है.
- इतनी गर्म होने के बावजूद भी यह नदी किसी एक्टिव ज्वालामुखी के पास नहीं है. यही इसे और रहस्यमयी बनाता है.
- कई बार छोटे जानवर गलती से नदी में गिर जाते हैं और तेज गर्मी के कारण जीवित नहीं बच पाते.
- यह नदी लगभग 6से 7 किलोमीटर लंबी है, यानी यह अमेजन जैसी विशाल नदी नहीं है.
- धरती के अंदर की गर्मी (Geothermal Heat) दरारों के जरिए ऊपर आती है और पानी को गर्म कर देती है.
- यह कोई सामान्य पर्यटन स्थल नहीं है। यहां जाने के लिए परमिशन और सावधानी की जरूरत होती है.
यह भी पढ़ें: बिहार GK के टॉप 100 सवाल, जो बार-बार एग्जाम में पूछे जाते हैं
The post ये है दुनिया की सबसे गर्म नदी, जहां गिरते ही उबल जाते हैं जानवर appeared first on Naya Vichar.

