Hot News

ये 5 स्कूटर्स हैं डेली राइड के लिए परफेक्ट और वैल्यू फॉर मनी, Honda और TVS भी हैं लिस्ट में

Scooters Under 1 Lakh: अगर आप ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं जो पैसा वसूल हो, तो आपको कुछ चीजों पर खास ध्यान देना पड़ेगा. जैसे कीमत, माइलेज और मेंटेनेंस का खर्चा. ऐसे में Yamaha, TVS और Honda के स्कूटर हमेशा टॉप पर रहते हैं. ये स्कूटर्स परफॉर्मेंस में बढ़िया, मेंटेन करने में आसान और सर्विस नेटवर्क भी चौड़ा रखते हैं. मतलब डेली सिटी राइड और कम्यूटिंग के लिए बिल्कुल सही ऑप्शन माने जाते हैं. तो चलिए, देखते हैं कौन-कौन से मॉडल हैं जो इस लिस्ट में शामिल हैं.

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid

Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid में 125cc का दमदार इंजन आपको मिलता है. इसमें फ्यूल इंजेक्शन और हाइब्रिड स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम दिया गया है. डिजाइन भी काफी स्पोर्टी है. LED लाइट्स के साथ मस्त अप्रन आपको मिलता है. इंजन एअर-कूल्ड है. यानी वाइब्रेशन कम और राइड स्मूद रहेगी. प्रैक्टिकल फीचर्स की बात करें तो फ्रंट में स्टोरेज, अंडर-सीट अच्छा स्पेस और कंफर्टेबल राइडिंग पोजिशन है.

TVS Jupiter

TVS Jupiter एकदम कंफर्टेबल और यूजफुल स्कूटर है. इसमें राइडिंग पॉजिशन रिलैक्स्ड है. 110cc का इंजन रोजमर्रा के काम के लिए एकदम फिट है और माइलेज भी बढ़िया है. इसमें फ्रंट ग्लोबबॉक्स और अंडर सीट स्टोरेज जैसी छोटी-छोटी सुविधाएं भी हैं. फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन मिल जाता है, जिससे झटके कम लगते हैं.

Honda Activa

Honda Activa आज भी इंडिया की सबसे पॉपुलर स्कूटरों में से एक है. इसकी डिजाइन सिंपल और भरोसेमंद है. इसके पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं. इसका एयर-कूल्ड इंजन खासतौर पर लो-एंड टॉर्क और स्मूद थ्रॉटल देता है. इसमें CBS ब्रेकिंग सिस्टम, आरामदायक डुअल सीट और आसान मेंटेनेंस की सुविधा भी आपको मिलती है. सबसे बड़ी बात, इसका रीसैल वैल्यू भी बढ़िया है. इसलिए पुराने मार्केट में भी इसकी डिमांड हमेशा रहती है.

Hero Destini

इसमें स्कूटर में आपको 110cc का इंजन मिलता है. अंडर-सीट स्टोरेज काफी बढ़िया है और जरूरी गेजेस और मीटर भी क्लियर हैं. सस्पेंशन और चेसिस ज्यादा स्पोर्टी नहीं, बस कम्फर्ट पर फोकस है. और Hero का डीलर नेटवर्क है ही इतना बढ़िया कि सर्विसिंग के लिए आपको ज्यादा दूर नहीं जाना पड़ेगा.

Suzuki Access 125 

Suzuki Access 125 शहर की सड़कों और कभी-कभार हाइवे के लिए बढ़िया स्कूटर है. इसमें 124cc का पावरफुल इंजन आपको मिलता है. लंबा सीट वाला डिजाइन, ग्लोबबॉक्स के साथ USB चार्जिंग और बढ़िया ब्रेकिंग इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं. मजबूत बिल्ड और कंफर्टेबल राइड के साथ, सर्विस नेटवर्क भी अच्छा है.

यह भी पढ़ें: ₹50,000 से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर: खरीदने से पहले क्या जानना जरूरी है?

The post ये 5 स्कूटर्स हैं डेली राइड के लिए परफेक्ट और वैल्यू फॉर मनी, Honda और TVS भी हैं लिस्ट में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top