Hot News

रमजान के पहले जुमे पर मांगी गई रहमत व बरकत की दुआएं

नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

रमजान को लेकर शहर के सभी बाजारों में बढ गई है चहल पहल

पूर्णिया. पाक मुकद्दस माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों की विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई. नमाज के बाद रहमत और बरकत की दुआएं मांगी गई. रमजान के पहले जुमा की नमाज अदा करने के लिए लाइन बाजार जामा मस्जिद समेत शहर और आस पास की विभिन्न मस्जिदों में रोजेदारों की खासी भीड़ रही. लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद में नमाजियों की संख्या काफी अधिक थी. रमजान के पहले शुक्रवार को अजान होते ही नमाजी मस्जिदों की और दौड़ पड़े. रमजान के पहले जुमे की नमाज दोपहर एक बजे से लेकर ढाई बजे तक पढ़ाई गयी जहां पूरे अकीदत के साथ रोजेदारों ने नमाज अदा की. इससे पहले उलेमाओं ने जकात फितरा गरीब बेसहारा की मदद करने की बात कही और रमजान को बरकतों का और रहमतों का महीना बताते हुए इसकी तफसील से फजीलत बयान की. उलेमाओं ने कहा कि यह रमजान शरीफ का महीना है, जो रहमत मगफिरत और जहन्नम से निजात का माह है. उलेमाओं ने कहा कि जो इंसान जान बूझकर रोजा छोड़ता है, जिंदगी भर भी अगर वह रोजा रखे तो उसके नुकसान की भरपाई नहीं होती. उलेमाओं ने बताया कि इस्लाम की बुनियाद पांच चीजों पर कायम है. पहला कलमा पढ़ना, दूसरा नमाज, तीसरा रमजान में रोजे रखना, चौथा जकात अदा करना और पांचवां हज करना. नमाज, जकात और हज का सवाब तो सबको मालूम है, लेकिन रोजे का सवाब केवल अल्लाह ही जानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रमजान के पहले जुमे पर मांगी गई रहमत व बरकत की दुआएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top