Hot News

रांची एयरपोर्ट जाना है तो, अभी निकलें घर से, 3 बजे के बाद इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

Ranchi News : गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार आज बुधवार को राजधानी रांची में मॉक ड्रिल किया जायेगा. अपराह्न 3 बजे से मॉक ड्रिल शुरू होगा, जो कि रात 7 बजे तक चलेगा. मॉक ड्रिल को लेकर राजधानी रांची के यातायात व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अपराह्न 3 बजे से रात 7 बजे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. इसके अलावा एयरपोर्ट जाने वालों के लिए खास आदेश जारी किया गया है.

इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित

जारी आदेश के अनुसार ए जी मोड़ से बिग बाजार के बीच और कुसाई चौक से बिग बाजार के बीच सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा. इसके अलावा एयरपोर्ट जाने वाले लोगों से खास अपील की गयी है कि वे 3 बजे से पहले एयरपोर्ट पहुंच जायें. 3 बजे के बाद एयरपोर्ट जाने वाले अधिकतर मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

यातायात व्यवस्था में हुए बदलाव

  • एचइसी गेट से मेन रोड जाने वाले लोग एचइसी, अरगोड़ा, हरमू बाईपास रोड होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकते हैं.
  • बिरसा चौक से कांटाटोली चौक जाने वाले लोग डोरंडा मोड़ से दाहिना लेकर सदाबहार चौक से अपने गंतव्य पर जा सकते हैं.
  • मेन रोड और कांटाटोली की ओर से बिरसा चौक जाने वाले लोग बिग बाजार से दाहिना लेकर होटल रेडिसन ब्लू होते हुए कडरू, अरगोड़ा चौक से अपने गंतव्य पर जा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 3 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों की होगी बल्ले-बल्ले, सीएम हेमंत सोरेन दे सकते हैं महंगाई भत्ता का तोहफा

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, “आतंकियों का नहीं होता कोई धर्म और जात”

Birth Certificate Scam: झारखंड के इस प्रखंड में जन्म प्रमाण पत्र घोटाला, 4281 बर्थ सर्टिफिकेट रद्द, 5 गिरफ्तार

The post रांची एयरपोर्ट जाना है तो, अभी निकलें घर से, 3 बजे के बाद इन रास्तों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top