Hot News

रांची के सिकिदिरी में Bounce of Joy फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 26 टीमों ने लिया हिस्सा

Football Tournament: फुटबॉल टूर्नामेंट में 10 युवा बालक टीम, 8 बालिका टीम और 35+ आयु वर्ग की 8 टीमों ने भाग लिया. दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में विभिन्न वर्गों में कुल ₹80,000 की पुरस्कार राशि वितरित की गई.

6 अनुभवी रेफरी ने मैच कराया

पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन 6 अनुभवी रेफरी – इरफान, संजय, अमित, रीता, तान्या एवं संजीत द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं समुदाय के बीच स्पोर्ट्स, फिटनेस और पोषण के प्रति जागरूकता को बढ़ाना, शराब और अन्य नशे जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाने का संदेश देना था. टूर्नामेंट ITC और Sashakt Foundation द्वारा आयोजित किया गया था.

कार्यक्रम में ये रहे शामिल

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जेसीओ नायब सूबेदार अशोक एक्का, कमलेश राम, सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन कुमार, एवं विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्पोर्ट्स आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देते हैं और एक स्वस्थ व नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

The post रांची के सिकिदिरी में Bounce of Joy फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, 26 टीमों ने लिया हिस्सा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top