रांची : राजधानी रांची में लगाये गया एक होर्डिंग्स सबकी उत्सुकता का कारण बना हुआ है. आम और खास सबकी जुबां पर इसकी चर्चा है. होर्डिंग्स में कई कुत्ते जर्मन शेफर्ड ब्रीड के एक डॉग रैगनार को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं. रैगनार को ”हैप्पी बर्थ ड भैया” बोल रहे हैं. बाबार, एलेक्स, अवाकाडो और कोको नामक डॉग ने रैगनार भइया को जन्मदिन की बधाई दी है.
पहलगाम की घटना के बाद सादगी से मनाया जाएगा जन्मदिन
होर्डिंग में रैगनार का जन्मदिन 26 अप्रैल को मनाया जाना है. इसे धूमधाम से मनाने की पूरी तैयारी थी. इसके लिए हरमू रोड, रिम्स चौक, फिरायालाल चौक और अरगोड़ा सहित अन्य जगहों पर होर्डिंग लगा कर इसकी जानकारी शहरवासियों को दी गयी है. लेकिन पहलगाम की घटना के बाद रैगनार का जन्मदिन सादगी से मनाये जाने का फैसला लिया गया है. यह आयोजन रैगनार एनिमल शेल्डट परिवार की ओर से किया जा रहा है. रैगनार जोन्हा के रहने वाले शिव शंकर (बंजारा ब्वॉयज ) यू-ट्यूबर का प्यारा और खास पेट डॉग है.
Also Read: Pahalgam Attack: पति मनीष की हत्या के बाद पत्नी ने मांगा स्थानीय स्त्री से बुर्का, हाथों में बंधे रक्षा सूत्र को काटा
एक साल से चला रहे एनिमल सेंटर
शिव शंकर जोन्हा गुड़ीडीह में रैगनार एनिमल सेंटर पिछले एक साल से चला रहे हैं. इसमें 60 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स हैं. सभी वॉलेंटियर की देख रेख में रहते हैं. खास बात यह है कि यहां हर डॉग का नाम भी रखा गया है.
Also Read: Ranchi News: रिम्स के डॉक्टरों के लिए खुशसमाचारी, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मंगाई प्रमोशन की फाइल
The post रांची में चर्चा का विषय बना ‘डॉग रैगनार’ का बर्थडे वाला पोस्टर, पहलगाम की घटना के बाद अब सादगी से मनेगा जन्मदिन appeared first on Naya Vichar.

