Jharkhand Weather Alert: राजधानी रांची में मंगलवार को रात करीब 8 बजे झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई. राज्य के कई जिलों जैसे गुमला, खूंटी, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग में शाम के वक्त बारिश हुई. स्थानीय मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बुधवार को भी मेघ गर्जन (थंडरिंग) के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है. साइक्लीनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिलों में सोमवार को भी बारिश हुई. सोमवार को बोकारी जिला में सबसे अधिक 24 मिमी बारिश हुई, जबकि धनबाद में 10 मिमी और जमशेदपुर में छिटपुट बारिश हुई.
11 मार्च को कई जिलों में वज्रपात और बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 10 और 11 मार्च की भी कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. 10 मार्च को रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज व पाकुड़ जिला में थंडरिंग और बारिश देखने को मिली. वहीं, 11 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है.
15 मार्च को रांची में वज्रपात के साथ बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र ने ऊपर के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची में 10 मार्च को दिनभर आंशिक बादल छाये रहे, जो बाद में गर्जन वाले बादल में तब्दील हो गए. 11 मार्च को दोपहर बाद आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. जबकि 12 मार्च से 14 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा. रांची में 15 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकते हैं. इन दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.
सरायकेला खरसावां का तापमान सबसे अधिक
सोमवार को सबसे अधिक तापमान सरायकेला-खरसावां में 36.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान गुमला का 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि मेदिनीनगर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें…
LPG Crisis: रांची में LPG को लेकर हंगामा! बुकिंग बंद, डिलीवरी गायब; लोग परेशान
झारखंड के 3 यूनिवर्सिटी को मिल गए कुलपति, राज्यपाल संतोष गंगवार ने लगाई मुहर
The post रांची में झमाझम बारिश, झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.

