Hot News

रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

Table of Contents

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड की राजधानी में न्यूनतम तामपान घटकर 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. यहां की दृश्यता घटकर 600 मीटर रह गयी है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने बताया है कि राज्य में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहा. बाद में आसमान साफ हो गया. अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. पिछले 24 गंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा.

झारखंड के इन 5 जिलों में छाया रहेगा कोहरा

मौसम केंद्र रांची के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने नया विचार (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार जिले में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जायेगा. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि इन 5 जिलों में सुबह लोग गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें, क्योंकि कोहरा या धुंध की वजह से दृश्यता घटकर 50 से 200 मीटर रह जायेगी.

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने झारखंड में बढ़ायी ठंड – मौसम वैज्ञानिक

मौसम विभाग ने एक बुलेटिन जारी किया है, जिसमें कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही है. हालांकि, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रहीं हैं, जिसकी वजह से ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं तापमान में असामान्य परिवर्तन नहीं देखने को मिला. प्रदेश में कहीं बारिश भी नहीं हुई.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान चाईबासा में

झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम पारा 27 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के कांके में रहा. कांके का न्यूनतम पारा 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 18 दिसंबर को राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है.

Jharkhand Weather Forecast 17 December
मौसम केंद्र रांची ने 5 जिलों के लिए जारी किया कोहरे का येलो अलर्ट.

रांची में कल का मौसम कैसा रहेगा

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो बृहस्पतिवार को सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. बाद में आसमान साफ हो जायेगा. न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. बुधवार को रांची के उच्चतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. बोकारो, देवघर, बहरागोड़ा, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, सिमडेगा के बानो और जगन्नाथपुर में उच्चतम तापमान 27 डग्री से नीचे रहा. गुमला, खूंटी, बानो और जगन्नाथपुरम के उच्चतम तापमान में 0.9 से 1.3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि दर्ज की गयी है.

इसे भी पढ़ें

खेत में मिला वृद्ध का शव, ठंड से मौत की आशंका, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिंदापाथर में ठंड और शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ग्रामीण इलाकों में अलाव की भी व्यवस्था नहीं

Jharkhand Weather: झारखंड के 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा

उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ायी ठंड, कांके का तापमान 3.2 डिग्री, आज ही जान लें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

The post रांची में तापमान घटकर 5.3 डिग्री, जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top