रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में भयानक सड़क हादसा हुआ है. दरअसल यहां पर एक डीजल टैंकर के पलटने से आग लग गयी. इसके बाद टैंकर ब्लास्ट कर गया. इससे कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी. घटना रायसा मोड़ के पास की है. रांची जमशेदपुर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जानकारी के मुताबिक चालक द्वारा नियंत्रण खोने की वजह से ये हादसा हुआ है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दे दी गयी है. आग बुझाने का प्रयास जारी है. जाम को नियंत्रण में करने की कोशिश जारी है.
Also Read: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में VC का पद खाली, विद्यार्थियों को हो रही परेशानी, कर्मचारियों को भी नहीं मिला वेतन
The post रांची में पलटा डीजल टैंकर फिर लगी भीषण आग, घटनास्थल पर मची अफरा तफरी, देखें Video appeared first on Naya Vichar.

