Hot News

रांची में रुक्का डैम के पास दिखा जंगली हाथी, इलाके में डर का माहौल

Ranchi: राजधानी रांची में स्थित रुक्का डैम के इलाके में लोगों ने एक जंगली हाथी को भटकते देखा, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गयी. जानकारी के अनुसार, हाथी ओरमांझी के रुक्का डैम की ओर से सालहन बस्ती की तरफ बढ़ रहा है. जंगली हाथी अपना रास्ता भटककर डैम का पास आ पहुंचा है, जिससे स्थानीय लोग काफी चिंतित है. मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी जानकारी दी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें

खाने की तलाश में निकल रहे जंगल से बाहर

बता दें कि रांची के आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में हाथियों की आवाजाही बढ़ गयी है. इससे लोगों में भय का माहौल है, क्योंकि हाथी की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है. हाथी जंगल से खाने की कमी और लगातार हो रही पेड़ों की कटाई के कारण बाहर आ रहे हैं. जंगल से निकलकर ये हाथी खाने की तलाश में गांवों और शहरों का रूख कर रहे हैं.

पति के सामने ली पत्नी की जान

बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही हजारीबाग में जंगली हाथी ने पति के सामने पत्नी को पटक-पटककर मार डाला. मृतका टाटीझरिया प्रखंड के खैरा पंचायत के सिमराढाब की रहने वाली थी. मृतका की पहचान बुधु मांझी की 70 वर्षीय पत्नी दशमी देवी के रूप में की गई. जानकारी के मुताबकि, स्त्री सुबह करीब चार बजे अपने मवेशियों को खोल रही थी. तभी कुछ मवेशी जंगल की ओर भाग गये. इसपर मृतका, उसका पति और बेटा मवेशियों को लाने जंगल में गये. लेकिन स्त्री ने वहां एक हाथी को देखा, तो शोर मचाते हुए गांव की ओर भागने लगे. स्त्री की आवाज सुनकर हाथी ने उसका पीछा किया और पटक-पटककर उसकी जान ले ली.

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में बनेगा जियोलॉजिकल म्यूजियम, विदेशों से भी मिलेगा निर्माण में सहयोग

रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे सहित ये बड़े नेता होंगे शामिल

एचईसी कर्मियों की सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती, यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

Palamu: पलामू में 19 वर्षीय लड़की ने आग लगाकर की खुदकुशी, पुलिस ने जब्त किया फोन

The post रांची में रुक्का डैम के पास दिखा जंगली हाथी, इलाके में डर का माहौल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top