Hot News

रांची : मेला में ‘काल’ बनकर दौड़ी बेकाबू कार, दर्जन भर से अधिक लोगों को रौंदा, 2 की मौत

Ranchi Accident News, रांची (राजेश वर्मा): रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीसिलवे स्थित ऐतिहासिक डोल मेला में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया. मेला घूमने आये ग्रामीणों पर तेज रफ्तार कार काल बनकर टूट पड़ी और एक दर्जन से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. इनमें से एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है.

किन लोगों हुई मौत और कौन कौन लोग हुए घायल

हादसे में मृतकों की पहचान अनगड़ा के रहने वाले भोला शर्मा (उम्र- 65 वर्ष) और अनगड़ा मिलन चौक की रहने वाली रीमा कुमारी (उम्र- 22 वर्ष), के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में पप्पू साव, सुलोचना देवी, रश्मि कुमारी, पूनम कुमारी, अरुणा एक्का, तारा देवी, रोशनी कुमारी, मोनिका देवी, आयुष, अंशिका, लोखन मंडल और निशु लकड़ा शामिल हैं.

अनियंत्रित होकर भीड़ में जा घुसी कार

जानकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह टाटीसिलवे के मानकीढीपा में ऐतिहासिक डोल मेला आयोजित किया गया था. शनिवार को मेले का तीसरा दिन था, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों लोग पहुंचे थे. सड़क के दोनों ओर बाजार लगने के कारण काफी भीड़ थी. इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अनगड़ा की ओर से आ रही कार (जेएच 05 सीपी 4627) अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गयी, जिससे अफरातफरी मच गयी. मेला ड्यूटी में तैनात एएसआई रवि कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

Also Read: खूंटी पुलिस का बड़ा एक्शन: PLFI के 6 उग्रवादी गिरफ्तार, जेल से चल रहा था रंगदारी का स्पोर्ट्स

शव रखकर किया सड़क जाम

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पहले मानकीढीपा मेला परिसर के सामने सड़क जाम कर दिया. इसके बाद दोनों शवों को बैंक मोड़ चौक टाटीसिलवे पर रखकर रांची-स्पोर्ट्सगांव रोड जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हंसे उरांव ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन लोग मुआवजा और कार चालक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

मेला संचालकों पर उठे सवाल

मृतकों के परिजनों ने मेला संचालकों पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि पहले मेला दो दिनों तक ही लगाया जाता था, लेकिन इस बार इसे दो दिन से ज्यादा समय तक रखा गया. उन्होंने विधि-व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. घटना के बाद प्रशासन के आदेश पर मेला बंद कर दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Also Read: गुमला में हैवानियत: 6 साल के मासूम को ‘जूस’ का लालच देकर ले गया आरोपी, फिर हत्या कर कुएं में फेंका

The post रांची : मेला में ‘काल’ बनकर दौड़ी बेकाबू कार, दर्जन भर से अधिक लोगों को रौंदा, 2 की मौत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top