Hot News

राघव चड्ढा ने कहा-मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं, आम आदमी पार्टी के आरोप झूठे

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठ बताते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा है कि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं. राज्यसभा में उप नेता के पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने धुरंधर के अंदाज में पलटवार किया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने ऊपर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया है.

राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी अपने झूठ को साबित करे

राघव चड्ढा ने अपने वीडियो में कहा कि उनके खिलाफ एक अभियान चलाया जा रहा है. पहले उन्होंने सोचा कि इसका जवाब ना दिया जाए,फिर उन्हें लगा कि अगर ऐसा किया गया, तो पार्टी का झूठ सच साबित हो सकता है. राघव चड्ढा ने कहा कि मुझपर तीन आरोप लगाए गए हैं-

  1. विपक्ष जब सदन से वॉक-आउट करता है तो मैं सदन में बैठा रहता हूं, यह बिलकुल झूठा आरोप है.
  2. चीफ इलेक्शन कमिश्नर पर महाभियोग चलाने के विपक्ष के प्रस्ताव पर साइन नहीं किया, यह भी झूठ है, पार्टी ने मुझसे ऐसा कुछ भी करने को नहीं कहा था.
  3. मैं बीजेपी से डरता हूं,मैंने सदन में हर जरूरी मुद्दे उठाए. जीएसटी से लेकर इनकम टैक्स तक, पंजाब के पानी से लेकर दिल्ली की हवा तक, प्रशासनी स्कूल की हालत और पब्लिक हेल्थ केयर इंस्टीट्यूशन को मजबूत करने के तरीकों, पीरियड्स हेल्थ, बेरोजगारी से लेकर महंगाई तक सभी मुद्दों पर बात की. मुझपर पार्टी जो आरोप लगा रही है, वो गलत है.

राघव चड्ढा को पार्टी ने समझौता करने वाला बताया

दो अप्रैल को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप नेता के पद से हटा दिया और उनपर पार्टी लाइन के अनुसार काम नहीं करने का आरोप लगाया.पार्टी के एक्स हैंडल पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए गए, जिसमें यह बताया गया कि उन्हें अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा तक पहुंचाया, लेकिन उन्होंने केजरीवाल के आदर्शों को दरकिनार कर दिया.इसी वजह से पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें :

राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?

गेंदबाजी पर मेहनत करके ही CSK आईपीएल 2026 में बनी रह सकती है : सुनील गावस्कर

The post राघव चड्ढा ने कहा-मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं, आम आदमी पार्टी के आरोप झूठे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top