Lalu Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ गयी है. बताया जा रहा है कि सुबह अचानक उनका शुगर लेवल कम हो गया. डेली रूटीन चेकअप में शुगर लेवल की जानकारी मिली है. लालू यादव की तबियत खराब होने की सूचना के बाद राबड़ी आवास में हलचल देखी जा रही है. सूत्रों की मानें तो इलाज के लिए लालू यादव को दिल्ली ले जाने की व्यवस्था हो रही है.
दिल्ली ले जाने की तैयारी
राबड़ी आवास के सूत्रों का कहना है कि राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बीते 2 दिनों से बिगड़ी हुई. पिछले दो दिनों पहले उनका ब्लड शुगर बढ़ गया. ऐसा बताया जा रहा है कि शुगर बढ़ने के चलते एक पुराने जख्म से लालू की तकलीफ बढ़ गई है. आज सुगर लेवल में उतार-चढ़ाव देखने के बाद मामला गंभीर हो गया. लालू यादव कभी भी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. लालू यादव दिल्ली एम्स में इलाज के लिए रवाना जा रहे हैं.
Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना
The post राजद सुप्रीमो लालू यादव की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली ले जाने की चल रही तैयारी appeared first on Naya Vichar.