Rajpal Yadav: आज अभिनेता राजपाल यादव के मामले में अदालत में अहम सुनवाई हुई है. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में उनकी जमानत याचिका पर आज कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. यह सुनवाई पहले 12 फरवरी को टल गई थी और अब दिल्ली उच्च न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है. न्यायालय ने राहत पर विचार करते हुए पाया कि अभियुक्त के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं. न्यायालय ने सजा पर रोक लगाने का आदेश इस शर्त पर दिया कि यादव 1 लाख रुपये का पर्सनल बाॅन्ड और इतनी ही राशि की एक जमानत प्रस्तुत करें.
Delhi High Court grants an interim suspension of sentence to actor Rajpal Yadav in the cheque bounce case.
The Court noted that Rs 1.5 crore has been deposited in the respondent’s bank account while considering the relief. It ordered the suspension of the sentence on the…
— ANI (@ANI) February 16, 2026
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला साल 2012 की फिल्म Ata Pata Laapata से जुड़ा है, जिसे राजपाल यादव ने खुद बनाया और डायरेक्ट किया था. फिल्म बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया था, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई और आरोप है कि कर्ज वापस नहीं किया गया. इसके बाद केस कोर्ट तक पहुंचा और कई बार सुनवाई हुई. अदालत ने पैसे लौटाने के आदेश भी दिए, लेकिन समय पर रकम नहीं चुकाने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया. इसी मामले में 2018 में राजपाल यादव को सजा भी हुई थी और उन्हें कुछ समय के लिए तिहाड़ जेल भेजा गया था. हाल ही में 6 फरवरी 2026 को भी उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया था. अब आज की सुनवाई में कोर्ट तय करेगा कि उन्हें राहत मिलेगी या नहीं.
सोनू सूद बोले- राहत मिलने की कर रहे दुआ
Today is an important day for our brother Rajpal Yadav bhai. Praying that things move in the right direction and he gets the relief he deserves. He’s a rare talent and a wonderful soul. Let’s not let the momentum die, we stand with him and will keep going till things are right.…
— sonu sood (@SonuSood) February 16, 2026
राजपाल यादव की मदद के लिए सबसे पहले आगे आने वाले सोनू सूद ने अपने X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “आज हमारे भाई राजपाल यादव के लिए बहुत अहम दिन है. मैं दुआ करता हूं कि सब कुछ सही दिशा में जाए और उन्हें वह राहत मिले जिसके वह हकदार हैं. वह एक शानदार कलाकार हैं और बहुत अच्छे इंसान भी हैं. हम उनके साथ खड़े हैं और तब तक साथ देंगे जब तक सब ठीक नहीं हो जाता.”
The post राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत appeared first on Naya Vichar.

