Hot News

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल

RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम समाचार सामने आई है. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल (RBSE 5th 8th Date Sheet 2026) जारी कर दिया है. जो छात्र इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अब अपनी पढ़ाई की योजना सही तरीके से बना सकते हैं. डेट शीट जारी होने से छात्रों और अभिभावकों दोनों को बड़ी राहत मिली है.

राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं कब होंगी?

RBSE की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक कक्षा 5वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 19 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 4 मार्च 2026 को समाप्त होंगी. दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा का समय दोपहर 1.30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें.

Rajasthan Board 5th Date Sheet 2026

तारीख विषय
20 फरवरी अंग्रेजी
21 फरवरी अंतराल (ब्रेक)
22 फरवरी रविवार अवकाश
23 फरवरी अंतराल (ब्रेक)
24 फरवरी गणित
25 फरवरी अंतराल (ब्रेक)
26 फरवरी हिंदी
27 फरवरी अंतराल (ब्रेक)
28 फरवरी पर्यावरण अध्ययन
1 मार्च रविवार अवकाश
2 मार्च होलिका दहन अवकाश
3 मार्च धुलंडी (होली) अवकाश
4 मार्च अंतराल (ब्रेक)
5 मार्च विशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिंधी)

Rajasthan Board 8th Date Sheet 2026

तारीख विषय
19 फरवरी अंग्रेजी
20 फरवरी अवकाश (ब्रेक)
21 फरवरी हिंदी
22 फरवरी रविवार अवकाश
23 फरवरी विज्ञान
24 फरवरी अवकाश (ब्रेक)
25 फरवरी सामाजिक विज्ञान
26 फरवरी अवकाश (ब्रेक)
27 फरवरी गणित
28 फरवरी अवकाश (ब्रेक)
1 मार्च रविवार अवकाश
2 मार्च होलिका दहन अवकाश
3 मार्च धुलंडी (होली) अवकाश
4 मार्च तृतीय भाषा (संस्कृत/ उर्दू/गुजराती/सिंधी/पंजाबी/संस्कृतम्)

RBSE ने जारी की डेटशीट

RBSE 5th 8th Date Sheet 2026: ऐसे करें डाउनलोड

जो छात्र RBSE 5वीं और 8वीं की डेट शीट डाउनलोड करना चाहते हैं, वे इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर पहुंचते ही RBSE 5th Timetable 2026 या RBSE 8th Timetable 2026 का लिंक दिखाई देगा.

इस लिंक पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर डेट शीट की PDF खुल जाएगी. छात्र इस PDF को डाउनलोड करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं. भविष्य के लिए इसका प्रिंट निकालना भी फायदेमंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, पहले ही दिन अंग्रेजी का पेपर

The post राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं की डेटशीट जारी, देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top