Hot News

राजस्थान से झारखंड आ रहा ईस्ट-वेस्ट ट्रफ, 4 दिन तक इन 6 जिलों में चलेगी उष्ण लहर

Heat Wave|Jharkhand Ka Mausam: झारखंड में तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. कभी तपिश बढ़ती है, तो कभी बारिश के बाद शाम और रातें ठंड हो जातीं हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान से ईस्ट-वेस्ट ट्रफ उत्तरी झारखंड की ओर बढ़ रहा है. पश्चिमोत्तर मध्यप्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में एक चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है.

10 से 13 मई तक संताल परगना के कई जिलों में उष्ण लहर

मौसम विभाग ने बुधवार को जो मौसम की चेतावनी जारी की है, उसमें 9 मई तक कुछ नहीं होना है. हालांकि, 10 मई से 13 मई तक अलग-अलग जिलों में उष्ण लहर (Heat Wave) चलने की संभावना है. 10 मई को दुमका, पाकुड़ और गोड्डा जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

देवघर, दुमका समेत इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने 11 मई, 12 मई और 13 मई के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा है कि संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ेगा. इस दौरान इन जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर चलेगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 दिन में 4 से 5 डिग्री बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले 5 दिन तक झारखंड में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है. इसका असर मौसम पर पड़ेगा. यानी जिन इलाकों में तापमान बढ़ेगा, वहां के लोगों को ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ेगी.

रांची के लिए कोई चेतावनी नहीं

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो यहां 11 से 13 मई तक के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है. अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान में भी 1 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है.

इसे भी पढ़ें

कौन है चूल्हा-चौका करने वाली अपर्णा देवी, जिसके खाते से 6 माह में हुआ 2.5 करोड़ का लेन-देन, जानें पूरा मामला

Good News: झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटी

वीडियो कॉल पर बहन से बोला- मेरे बेटे-बेटी मुझे बुला रहे हैं और जेल में लगा ली फांसी, ताजा हुई ट्रिपल मर्डर की यादें

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

The post राजस्थान से झारखंड आ रहा ईस्ट-वेस्ट ट्रफ, 4 दिन तक इन 6 जिलों में चलेगी उष्ण लहर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top