Hot News

राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान

टेढ़ागाछ. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर टेढ़ागाछ प्रखंड में विगत चार मार्च से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं.जिसके कारण अंचल कार्यालय सहित पंचायतों में राजस्व का कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है. कर्मचारी संघ ने 17 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर प्रशासन के नीतियों का विरोध किया है, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों की ग्रेड पे में 2800 रुपये की वृद्धि और अपने गृह जिले में पदस्थापन की मांग शामिल है. कर्मचारियों का कहना है कि ना तो उन्हें सम्मानजनक ग्रेड पे मिल रहा है और ना ही अन्य सुविधाओं का लाभ, ऐच्छिक स्थानांतरण का लाभ नहीं मिलने से वे घर से दूर काम करने को मजबूर है.कर्मचारियों की हड़ताल के चलते न केवल अंचल कार्यालय बल्कि पंचायतों में भी आम जनता का कार्य प्रभावित हो रहा है. भूमि संबंधित कार्य, नामांतरण, खाता सुधार और अन्य प्रशासनी सेवाएं पूरी तरह से बाधित हो गई है. हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, और पंचायत के विभिन्न कार्य रुकने से लोगों को प्रशासनी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.राजस्व कर्मचारि विशाल कुमार का कहना है कि जब तक हम लोगों की मांगें पूरी नहीं होती है, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. इस हड़ताल से न केवल प्रशासनी कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्यों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें उचित है और प्रशासन को इन पर शीघ्र विचार करना चाहिए.इस मौके पर कर्मचारी विशाल कुमार ,सतीश कुमार, रवि रंजन कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, आम लोग परेशान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top