मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या मामले की आरोपी राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पटना लेकर भी आयी. कड़ी सुरक्षा के बीच सोनम को गाजीपुर से पुलिस पटना लेकर पहुंची. दरअसल, यहां से विमान के जरिए सोनम को गुवाहाटी ले जाने की तैयारी है.
ट्रांजिट रिमांड पर लायी जा रही सोनम
राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने सोमवार को यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया. मेघालय पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में बड़ा दावा किया कि सोनम ने भाड़े के हत्यारे को बुलाकर अपने पति राजा की हत्या करवायी थी. वहीं सोनम को 72 घंटे के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है.
समाचार अपडेट की जा रही है…
The post राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम को लेकर पटना पहुंची पुलिस, पति की हत्या का खोलेगी राज appeared first on Naya Vichar.