Hot News

राज्यपाल ने उत्तर बंगाल के भूस्खलन की घटना पर केंद्र और राज्य को सौंपी रिपोर्ट

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बुधवार को कहा कि उन्होंने उत्तर बंगाल के भूस्खलन प्रभावित इलाकों के अपने दौरे से प्राप्त निष्कर्षों का विवरण देते हुए केंद्र और राज्य प्रशासन के अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी है. उनकी रिपोर्ट में इसी तरह की प्राकृतिक आपदाओं से पहले, उसके दौरान और बाद में उठाये जानेवाले आवश्यक कदमों से जुड़े सुझाव शामिल हैं. पिछले हफ्ते उत्तर बंगाल में बाढ़ और भूस्खलन में कम से कम 32 लोगों की जान चली गयी थी.

बोस ने यहां राजभवन में कहा, ‘इलाकों का दौरा करने और पीड़ितों से बातचीत करने के बाद मैंने सक्षम अधिकारियों, हिंदुस्तान प्रशासन और राज्य प्रशासन को इसी तरह की आपदाओं से पहले, उसके दौरान और बाद में उठाये जाने वाले कदमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है.’’

उन्होंने कहा, ‘अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया, तो हमें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. इसे रोकने के लिए कुछ पहल करने और कदम उठाने की जरूरत है. मैंने अपनी रिपोर्ट में अन्य देशों में इसके लिए अपनायी गयी सर्वोत्तम प्रथाओं को भी सूचीबद्ध किया है.’ डॉ बोस ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके आपदा प्रभावित परिवारों से बातचीत की थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राज्यपाल ने उत्तर बंगाल के भूस्खलन की घटना पर केंद्र और राज्य को सौंपी रिपोर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top