Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “हम देख रहे थे कि समाचारों में कहा जा रहा था कि JDU को 2 राज्यसभा सीटें, BJP को 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एक सीट दी जा रही है. ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) कहां है? 2024 के चुनावों में हमसे दो लोकसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट का वादा किया गया था.”
पीएम को धन्यवाद बोलते हुए की ये मांग
जीतन राम मांझी ने आगे कहा, “उस समय, हमें एक लोकसभा सीट दी गई, जिसे हमने जीता और हमें मंत्री बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, लेकिन राज्यसभा सीट अभी भी बकाया है. जब अप्रैल में राज्यसभा चुनाव होंगे, तो हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) को एक सीट मिलनी चाहिए. यह हमारी मांग है और यही बात हम अपने पार्टी अधिकारियों से कह रहे थे.”
#WATCH | गया, बिहार: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “…हम देख रहे थे कि समाचारों में कहा जा रहा था कि JDU को 2 राज्यसभा सीटें, BJP को 2 और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को एक सीट दी जा रही है। ऐसे में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(सेक्युलर) कहां है? 2024 के चुनावों में हमसे दो… pic.twitter.com/1l5Y8H0yQ4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 21, 2025
बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें
बिहार चुनाव में कैसा था प्रदर्शन
बिहार चुनाव में एनडीए के सहयोगी दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी. बिहार चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा और 5 सीटें जीतकर करीब 83 प्रतिशत स्ट्राइक रेट हासिल किया था. मगध क्षेत्र में हम पार्टी का दबदबा दिखा था.
जीतन राम मांझी ने बिहार चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा था कि हमें सिर्फ छह सीटें दी गईं, जो बहुत कम थी. अगर हमें 15 सीटें मिलतीं, तो हम कम से कम 8 जीतते और मान्यता प्राप्त पार्टी बन जाते.
अभी हम सिर्फ रजिस्टर्ड पार्टी हैं. चुनाव आयोग सभी दलों को बुलाता है, लेकिन अभी हमें नहीं बुलाया जाता. कई जगह अपमान सहना पड़ता है. 2020 में हमें 7 सीटें मिली थीं, जिसमें से हमने 4 जीती थीं. इस बार हमने एनडीए नेताओं से बार-बार प्रार्थना की, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी, अगले 24 घंटे रहें सावधान
The post ‘राज्यसभा चुनाव में मिलनी चाहिए एक सीट’, बिहार के पूर्व सीएम ने पीएम मोदी से की मांग appeared first on Naya Vichar.

