Hot News

राज्यसभा सांसद बने सीएम नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन गए हैं. आज उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया. शपथ ग्रहण के दौरान बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद रहे. जानकारी के मुताबिक, अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ही पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी कर सकते हैं.

चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड

लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद के बाद अब सीएम नीतीश कुमार राज्यसभा में अपनी भूमिका निभायेंगे. इसी के साथ नीतीश कुमार ने चारों सदन का सदस्य बनने का रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार सीएम नीतीश राज्यसभा पहुंचे हैं. राज्यसभा का सदस्य बनने के बाद अब जल्द ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. ऐसे में बिहार के अगले सीएम को लेकर चर्चा तेज है.

दिल्ली पहुंचने पर सीएम नीतीश ने क्या कहा था?

शपथ ग्रहण के सिलसिले में सीएम नीतीश गुरुवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था, हमने तय कर लिया है, जिसके बारे में आप सभी को पहले ही बता दिया है. पिछले 20 साल से बिहार में काम कर रहे हैं. अब दिल्ली में ही रहकर काम करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा था कि वहां का सबकुछ छोड़कर अब यहीं रहेंगे.

इतना ही नहीं, जब उनसे बिहार के मुख्यमंत्री पद और वहां की जिम्मेदारियों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे तीन-चार दिन के बाद वापस जायेंगे और सब कुछ व्यवस्थित कर देंगे. नये लोग देखेंगे. इस तरह से बिहार के नए सीएम को लेकर एनडीए क्या फैसला लेती है, इसका इंतजार किया जा रहा है.

BJP की बैठक में सीएम पर चर्चा

आज ही दिल्ली में बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक होगी. इस हाई लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अन्य कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में नई प्रशासन के गठन और संभावित सीएम के नाम पर चर्चा करना बताया जा रहा है.

Also Read: ‘नीतीश जी का मिशन अधूरा, निशांत कुमार ही करेंगे पूरा’, JDU ऑफिस के बाहर लगा पोस्टर

The post राज्यसभा सांसद बने सीएम नीतीश कुमार, आज ही मोदी-शाह से हो सकती है मुलाकात appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top