Hot News

राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन

हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप संयंत्र लगेगा संवाददाता,पटना राज्य में ग्रामीण जनता को सेवा देने के लिए पंचायत प्रशासन भवनों का निर्माण कराया जा रहा है. पंचायती राज विभाग द्वारा हर पंचायत प्रशासन भवन पर 10 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने के प्रस्ताव पर काम किया जा रहा है. ऐसे में सभी 8053 ग्राम पंचायतों में इसके निर्माण के बाद ग्राम पंचायतों के माध्यम से 80 हजार 530 किलोवाट सोलर बिजली का उत्पादन होने लगेगा. योजना में ग्राम पंचायतों में पैदा हुई अतिरिक्त बिजली की आपूर्ति सीधे ग्रिड नेटवर्क में कर दी जायेगी. इस अतिरिक्त बिजली उत्पादन से अर्जित साख से भावी बिजली बिलों को चुकाने में मदद मिलेगी. इससे पंचायतों के अपने राजस्व के स्रोत में योगदान होगा. प्रशासन द्वारा आत्मनिर्भर बिहार-2 के तहत सात निश्चय योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है. इसमें मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का संचालन किया जा रहा है. इस योजना के तहत गावों में बेहतर रोशनी व्यवस्था को सुनिश्चित करने और लगातार ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी गांवों में सोलर लाइट उपलब्ध कराकर स्वच्छ और समृद्ध गांव बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इस योजना की विभाग स्तर पर सख्त मॉनीटरिंग भी की जा रही है. वर्ष 2023-24 में सोलर स्ट्रीट लाइट के लिए कुल 392 करोड़ के आवंटन की स्वीकृति दी गयी है. पंचायतों में सोलर वाटर पंप प्रणाली का विकास भी किया जा रहा है. ग्रामीण पेयजल के लिए पानी टंकी, पंप और वितरण नेटवर्क जैसी संरचना विकसित की जा चुकी है. पंपों को चलाने के लिए बिजली की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग पर है. ऐसे में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की बढ़ती लागत के समाधान के लिए सोलर चालित पानी पंप प्रणालियों को विकसित करने की भी योजना पर विभाग काम कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राज्य की ग्राम पंचायतों में 80,530 किलोवाट बिजली का होगा उत्पादन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top