Hot News

राज्य के स्टार्ट अप को वित्तीय मदद दिलाने अप्रवासी बिहारियों ली जायेगी मदद

-जरूरत पड़ी तो स्टार्ट अप पॉलिसी में करेंगे बदलाव ::::स्टार्टअप स्पार्क 2.0”””””””” का उद्घाटन::: संवाददाता,पटना प्रदेश के उद्योग मंत्री नीतिश मिश्र ने कहा है कि विभाग की मंशा है कि बिहार के स्टार्टअप्स की वित्तीय मदद के लिए दुनिया के तमाम देशों में रह रहे बिहारी लोगों (अप्रवासी) से मदद ली जाये. उनकी मदद से हमारे स्टार्ट अप देश और दुनिया में छा सकते हैं. हम उनके बीच अपने स्टार्ट अप की छवि प्रस्तुत कर उनसे समर्थन पा सकते हैं. उन्होंने विभागीय अफसरों से कहा है कि इसके लिए स्टार्ट अप का ऑन लाइन डेटा स्पेस तैयार करें. उन्होंने यह बात विभाग के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को आयोजित बी हब बीएसएफसी और आइआइटी पटना के इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से ””””””””स्टार्टअप स्पार्क 2.0”””””””” कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान कही. उन्होंने अपनी शीर्ष विभागीय अफसरों की मौजूदगी में पांच स्टार्टअप के मॉडल की लांचिंग की. स्पार्क 2.0 निवेश विजेताओं को भी पुरस्कार स्वरूप चेक प्रदान किए गए. उद्योग मंत्री ने मिश्र ने कहा कि विकसित हिंदुस्तान में बिहार की अहम भूमिका होगी. हम अपनी वर्तमान की जरूरतों के हिसाब से नयी स्टार्टअप पॉलिसी बनाने पर विचार कर रहे हैं. खुशी की बात है कि पिछले एक साल में एक हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीबद्ध हुए हैं. इस दौरान विभागीय अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि बिहार के युवाओं को अपनी स्किल और आइडिया के आधार पर अपने स्टार्ट अप को बड़ी ऊंचाई देनी चाहिए. कहा कि प्रशासन के पास इसके लिए फंड की कमी नहीं है. आपको इसके लिए मौजूद अवसरों का लाभ उठाना चाहिए. हस्तशिल्प एवं रेशम निदेशक निखिल धनराज निप्पणीकर ने इस दौरान स्टार्ट अप के बारे में पूरी जानकारी से अवगत कराया. कहा कि 1522 स्टार्टअप पंजीबद्ध है. उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता ने भी बिहार के युवाओं की इस दिशा में बढ़ रही रुचि के बारे में चर्चा की. तकनीकी विकास निदेशक शेखर आनंद और आइआइटी पटना के डॉ सुधीर कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. —इन पांच स्टार्ट अप्स के ये प्रदर्शित किये गये उत्पाद —- – भोजपट्टा एग्रीप्रेन्योर प्रा लि. (नितीश कुमार) – शून्य कार्बन उत्सर्जन ड्रायर -क्रेडिटबकेट टेक्नोलॉजीज प्रा लि. (सौरव सुमन) – पेमेंट साउंडबॉक्स टूल्स -हाइप्रो टेक प्रा लि (अभिषेक कुमार) – सर्विलांस ड्रोन -एआर ऑनलाइन सर्विस प्रा लि (अमन रंजन) – वर्चुअल फैशन ऐप -कंसेप्ट ऑफ सुपर फूड्स एलएलपी (श्रवण कुमार) – मखाना आधारित खाद्य उत्पाद

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राज्य के स्टार्ट अप को वित्तीय मदद दिलाने अप्रवासी बिहारियों ली जायेगी मदद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top