Hot News

राज्य सरकार उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश

स्वदेशी जागरण मंच चला रही है राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान

कटिहार. स्थानीय जगबंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में एक दिवसीय स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान सह स्वदेशी सम्मेलन में भाग लेने स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंच की ओर से चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी स्वावलंबी हिंदुस्तान अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जा रही है. उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में रोजगार सृजन के प्रति जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि युवाओं में प्रशासनी या निजी कंपनियों में नौकरी पाना ही रोजगार का मतलब माना जाता है देश में आजादी के बाद से रोजगार की यही परिभाषा गढ़ी गयी है. जबकि बदलते समय के अनुसार युवाओं को भी अपने रोजगार को लेकर मानसिकता बदलनी होगी. उन्होंने कहा कि अब उद्यमिता के क्षेत्र में न केवल रोजगार पाया जा सकता है. बल्कि युवा वर्ग उद्यमिता को अपना कर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन कर सकते है उन्होंने कहा कि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच सभी राज्य प्रशासन से अपने-अपने राज्यों में उद्यमिता आयोग बनाने की मांग कर रही है. इसके लिए देशभर में 700 जिले से 10 लाख हस्ताक्षर एकत्रित की गयी है. इसे राज्य प्रशासन को सौंप जायेगी तथा उद्यमिता आयोग बनाने की मांग की जायेगी उन्होंने कहा कि उद्यमिता आयोग इस बात की निगरानी करेगी कि युवा वर्ग किस किस तरह की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है तथा रोजगार सृजन को लेकर क्या-क्या संभावनाएं है. उन्होंने यह भी कहा कि देश के एक-एक व्यक्ति के विकास से हिंदुस्तान 2047 में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होगा. इसके लिए स्वदेशी जागरण मंच देश में स्वावलम्बी हिंदुस्तान अभियान के अन्तर्गत युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार में जोड़ कर स्वावलंबी युवा की फौज तैयार की जा रही है. इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर बिहार विचार विभाग प्रमुख विनय भूषण, वरिष्ठ अधिवक्ता व आर एस एस के विभाग प्रमुख जगदीश प्रसाद साह, रामशंकर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राज्य प्रशासन उद्यमिता आयोग बनाने की दिशा में करे पहल: सतीश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top