Sonia Gandhi Health Updates : कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी को 24 मार्च को सांस लेने में दिक्कत के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी वजह से राहुल गांधी अपना केरल दौरा नहीं कर पाए. उन्होंने कोझिकोड में हुई रैली को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि मां के अस्पताल में होने के कारण वे खुद वहां नहीं पहुंच सके.
बेटा होने के नाते उनके पास रहना जरूरी : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि वे केरल आना चाहते थे, लेकिन मजबूरी में उन्हें दिल्ली में रुकना पड़ा. उन्होंने बताया कि उनकी मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे वह काफी चिंतित हैं. बेटा होने के नाते उनके पास रहना उन्होंने जरूरी समझा. राहुल ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि केरल के लोग उनकी स्थिति को समझेंगे. राहुल ने यह भी बताया कि रातभर वे मां की सेहत को लेकर परेशान रहे, लेकिन केरल की एक नर्स बार-बार आकर उनकी देखभाल करती रही. इससे उन्हें थोड़ी तसल्ली मिली.
गंगा राम अस्पताल में कब कराया गया सोनिया गांधी को भर्ती
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सोनिया गांधी की हालत फिलहाल स्थिर है. उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. उन्हें एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं. अधिकारी के मुताबिक, उन्हें मंगलवार रात 10:22 बजे सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर अब यह जांच कर रहे हैं कि कहीं पेट या यूरिन से जुड़ा कोई इंफेक्शन तो नहीं है. उनकी सेहत पर डॉक्टरों की एक टीम लगातार नजर रखे हुए है. हर जरूरी इलाज किया जा रहा है.
सांस से जुड़ी बीमारी है सोनिया गांधी को
डॉक्टरों ने प्रिकॉशन लेते हुए सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती करके निगरानी में रखने का फैसला किया. ऐसा इसलिए ताकि सही इलाज किया जा सके. अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि जांच में पता चला है कि ठंड और दिल्ली के प्रदूषण की वजह से उनका ब्रोंकियल अस्थमा (सांस से जुड़ी बीमारी) थोड़ा बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : Sonia Gandhi Heath Update: अस्पताल में सोनिया गांधी की हालत अब स्थिर, डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में
पिछले साल (2025) जून में भी सोनिया गांधी को पेट से जुड़ी दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्हें गैस्ट्रो विभाग में निगरानी में रखा गया था. इससे पहले उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी भर्ती किया गया था.
The post रातभर राहुल गांधी मां सोनिया की सेहत को लेकर रहे परेशान appeared first on Naya Vichar.

