Hair Care Tips: हमारे बाल ही हमारी खूबसूरती और सुंदरता को बढ़ावा देने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि हम अपने बालों का ख्याल हर कीमत पर रखना चाहते हैं. लेकिन आज की बिजी लाइफस्टाइल, गलत डाइट और स्ट्रेस की वजह से हमारे बाल समय से पहले कमजोर होकर टूटने और झड़ने लग गए हैं. जब बालों का झड़ना शुरू होता है तो हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेने लगते हैं. कई बारे ये काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार ये सिर्फ हमारे समय और पैसों की बर्बादी का कारण ही बनते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए काफी काम की है जो बिना पैसे खर्च किये या फिर ज्यादा मेहनत के भी अपने बालों को लंबे, घने और शाइनी बनाकर रखना चाहते हैं. आज हम आपको रात को सोने से पहले की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बालों को हेल्दी बनाये रखने में काफी ज्यादा जरूरी साबित होते हैं. टी चलिए जानते हैं इन असरदार और आसान आदतों के बारे में विस्तार से.
हल्का तेल लगाना और मसाज करना
अगर आप अपने बालों को हेल्दी बनाये रखना चाहते हैं जिससे वे टूटे या फिर झड़े नहीं तो आपको हर रात सोने से पहले अपने बालों को ऑइल से मसाज जरूर करना चाहिए. इसके लिए आपको केसर, कोकोनट ऑइल या फिर आल्मंड ऑइल का इस्तेमाल करना है. मसाज करने से आपके बालों को मॉइस्चर मिलता है जिस वजह से वे टूटते नहीं हैं और जल्दी घने बनते हैं. अगर आप ऑइल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो हल्के हाथों से मसाज करना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Hair Care Guide: हेयर फॉल, रूखे बाल और डैंड्रफ, यहां जानें बालों की 4 सबसे बड़ी समस्याओं का आसान देसी समाधान
बालों को हल्के से बांधना या खुले रखना
आप सोते समय अपने बालों को किस तरह से रखते हैं इसका काफी गहरा असर आपके बालों पर पड़ता है. अगर आप अपने बालों को रात में सोते समय खोलकर सोते हैं तो यह भले ही कम्फर्टेबल महसूस हो लेकिन इसकी वजह से आपके बाल टूटने जरूर शुरू हो जाते हैं. वहीं, अगर आप अपने बालों को टाइट बांधते हैं तो आपके स्कैल्प को नुकसान पहुंचता है. रात को सोते समय अपने बालों को हल्का या ढीला बांधें. आप अगर चाहें तो एक लूज पोनीटेल भी बना सकते हैं. आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि आप सिल्क या फिर साटन पिलो कवर का इस्तेमाल ही करें.
सही न्यूट्रिशन और उचित पानी पीना
अगर आप अपने बालों को हेल्दी, खूबसूरत और घने बनाये रखना चाहते हैं तो सिर्फ बाहर से ही नहीं अंदर से भी इनका ख्याल रखना जरूरी हो जाता है. सोने से पहले हर रात सही मात्रा में पानी पीएं और प्रोटीन से लोडेड हल्का डिनर करें. आपके बालों के लिए इस तरह का डाइट काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. हर रात सोने से पहले 1 से 2 ग्लास पानी पीएं. इसके अलावा लाइट स्नैक जैसे कि ड्राई फ्रूट्स और दूध, दही को भी शामिल करना है. ये छोटा सा उपाय आपके बालों को मजबूत बनाता है और उन्हें झड़ने भी नहीं देता.
यह भी पढ़ें: Hair Fall Solution: सिर्फ 15 दिनों में कंघी और तकिये पर बालों का दिखना होगा कम, हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
Disclaimer: हमारी समाचारें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.
The post रात की ये 3 आदतें आपके बालों को बनाएंगी घने और मजबूत, हर लड़की के लिए परफेक्ट हेयर केयर गाइड appeared first on Naya Vichar.
