Hot News

रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी गहरा होता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले ये फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन किया जाए, तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, इन नियमों को नजरअंदाज करना जीवन में कई तरह की परेशानियों को लेकर भी आता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में कपड़ों को धोने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. घर के कामकाजों में अगर देखा जाए तो कपड़ों को धोना एक नॉर्मल और डेली रूटीन का ही एक हिस्सा भी है. लेकिन, बिजी लाइफस्टाइल होने की वजह से हम दिन के समय सपदों को धो नहीं पाते हैं और हमें रात के समय इन्हें धोना पड़ जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी रात के समय कपड़ों को नहीं धोना चाहिए क्योंकि इसकी वजह से घर की पॉजिटिव एनर्जी पर काफी बुरा असर पड़ता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको हो सकते हैं अगर आपकी भी आदत रात के समय कपड़े धोने की है तो. चलिए फिर जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

क्यों रात के समय नहीं धोना चाहिए कपड़ा?

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात का जो समय होता है वह शांति और आराम करने के लिए होता है. इस समय आपको अपने घर पर पॉजिटिव एनर्जी को ठहरने का मौका देना चाहिए. जब आप रात के समय कपड़े धोते हैं तो इससे घर की एनर्जी का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके अलावा रात के समय कपड़े धोने से पानी का इस्तेमाल भी ज्यादा होता है और पानी का सीधा संबंध चंद्रमा की एनर्जी से होता है. जब आप बार-बार रात के समय पानी का इस्तेमाल करते हैं तो आपके घर की शांति और बैलेंस पर काफी बुरा असर पड़ता है.

यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं बढ़ रही नेगेटिव एनर्जी? ये 5 संकेत बताते हैं सच्चाई

बढ़ सकती है निगेटिव एनर्जी

रात के समय कपड़े धोना कई बार निगेटिव एनर्जी के बढ़ने का भी कारण बन सकता है. अगर आप गंदे कपड़ों को देर रात तक घर में ही पड़े रहने देते हैं या फिर रात के समय गीले कपड़ों को इधर-उधर रख देते हैं तो. आपकी यह आदत सिर्फ भारीपन का कारण नहीं बनती, इसकी वजह से आप निगेटिव एनर्जी भी महसूस करते हैं. आपको कोशिश करनी चाहिए कि गंदे कपड़ों को आप दिन के समय ही धोकर अच्छी तरह से सुखा लें.

सेहत पर भी पड़ सकता है असर

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को कपड़ों को धो लेने के बाद उन्हें कमरे के अंदर ही सूखने के लिए छोड़ देते हैं. जब आप कपड़ों को इस तरह की बंद जगहों में सूखने के लिए रख देते हैं, तो उस जगह पर मॉइस्चर काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कई बार ऐसा होने की वजह से फंगस या फिर बदबू की समस्या से आपको जूझना पड़ जाता है. ऐसा होना कभी भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. अगर आपने कपड़े धो लिए हैं तो इन्हें दिन के समय किसी खुली हुई जगह पर सुखाना ही आपके लिए सबसे बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

The post रात में कपड़े धोना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें वास्तु शास्त्र में बताई गई इसकी बड़ी वजह appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top