Hot News

रात में भी गर्मी का अहसास, 24 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस पारा में उछाल

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी का दौर जारी है. वहीं दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है. रिकॉर्ड के तहत बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 6 डिग्री की वृद्धि हुई है. माैसम विभाग की ओर से जारी रिकॉर्ड के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक रहा. इस सीजन में पहली बार रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा. जबकि बीते दिनों रविवार को न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दूसरी ओर हवा की रफ्तार भी बढ़ गयी. रिकॉर्ड के तहत 21.3 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली. जबकि बीते दिनों पुरवा हवा की रफ्तार 5.1 किमी. प्रति घंटा थी. दिन के समय गर्मी से लोग ज्यादा परेशान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और हीट वेव का प्रकोप जारी रहने की संभावना है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रात में भी गर्मी का अहसास, 24 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस पारा में उछाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top