Simple Rangoli Design For Ram Navami: रामनवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर घर को सजाने के लिए रंगोली बनाना एक सुंदर परंपरा है. रंगोली न केवल घर की शोभा बढ़ाती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और शुभकामनाओं का प्रतीक भी होती है. सरल रामनवमी रंगोली डिजाइन विशेष रूप से शुरुआती कलाकारों और बच्चों के लिए उपयुक्त हैं. फूल, दीपक, मोती और “राम” नाम के पैटर्न से रंगोली आसानी से बनाई जा सकती है. हल्के और चमकीले रंगों का उपयोग इसे और आकर्षक बनाता है.
फूलों वाली रंगोली
एक बड़े घेरे के अंदर छोटे-छोटे फूल या पंखुड़ियों का पैटर्न बनाएं. ये रंगोली न सिर्फ दिखने में खूबसूरत होती है बल्कि इससे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लग जाते हैं. आप इसे घर के बाहर या फिर मंदिर के आंगन में भी बना सकते हैं.

राम नाम की रंगोली
रंगीन पाउडर से “राम” शब्द को लिखकर उसके चारों ओर हल्के रंगों की डेकोरेशन करें. ये संगोली राम नवमी के लिए बहुत सही होती है. इसे मंदिर के आंगन में बना कर सबका ध्यान खींच सकते हैं.

दीप और मोतियों वाला पैटर्न
रंगोली में छोटे दीपक और मोती जैसा पैटर्न बनाएं, जिससे त्योहार की रौशनी का एहसास हो. रामनवमी में हर मंदिर की सजावट कुछ अलग तरीके से की जाती है. ऐसे में दीप और मोतियों वाली ये रंगोली के डिजाइन काफी खूबसूरत लगेंगे.

ज्योमेट्रिक डिजाइन
सिम्पल बिंदु और लाइंस को मिलाकर एक आकर्षक रंगोली तैयार की जा सकती है. जो बनाने में काफी आसान होती है और बनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है.

The post रामनवमी पर घर को है सजाना, तो इन रंगोली डिजाइन्स पर जरूर डालें नजर appeared first on Naya Vichar.

