Hot News

रामलला के दर्शन करेंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, बेटी भी रहेंगी साथ

Errol Musk Ram Mandir Ayodhya Visit: दुनिया के जाने-माने उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरोल मस्क के बुधवार को अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचने की संभावना है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा के दौरान उनके साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क भी मौजूद रहेंगी. राम लला के दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर भी जा सकते हैं.

प्रशासनिक स्तर की तैयारी पूरी

अयोध्या मंडल आयुक्त गौरव दयाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एरोल मस्क की अयोध्या यात्रा बुधवार दोपहर संभावित है. हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर पूरी तैयारी की गई है. अधिकारियों के अनुसार, मंदिर क्षेत्र पहले से ही त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में है, जिसमें अत्याधुनिक ड्रोन रोधी प्रणाली, सीसीटीवी निगरानी, नियमित तलाशी और प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों की तैनाती शामिल है.

यह भी पढ़ें- लखनऊ-मुंबई के बीच जल्द दौड़ेगी वंदे हिंदुस्तान स्लीपर ट्रेन, जून के अंत में आएगा टाइम टेबल

यह भी पढ़ें- गोमांस का शक, भीड़ ने ट्रक में लगाई आग, पुलिस खड़ी देखती रह गई, देखें वीडियो

6 जून तक रहेंगे देश में

उन्होंने स्पष्ट किया कि मस्क की यात्रा को देखते हुए अलग से कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है, क्योंकि मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त मानी जा रही है. हरियाणा की कंपनी सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि एरोल मस्क, जो कंपनी के वैश्विक सलाहकार हैं. 6 जून तक देश में रहेंगे. कंपनी ने बताया कि मस्क की यात्रा हिंदुस्तान में हरित ऊर्जा तकनीक और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है.

यह भी पढ़ें- IRS अफसर अमित निगम की बढ़ीं मुश्किलें, 14 बेनामी संपत्तियां अटैच

The post रामलला के दर्शन करेंगे एलन मस्क के पिता एरोल मस्क, बेटी भी रहेंगी साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top