Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. सत्र के आज 11वें दिन लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा किया. विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे थे, जिस पर लिखा था, ‘राजद की पहचान, दलितों का अपमान’ और ‘देश के दूसरे अंबेदकर का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’.
पार्टी के विधायकों ने क्या मांग की?
विधानसभा परिसर में लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने जमकर नारे लगाए. इसके साथ ही उन्होंने राजद से माफी मांगने की मांग भी की. इस दौरान लोजपा (रामविलास) के विधायकों के प्रदर्शन पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जा रही है. ये लोग सिर्फ अपना चेहरा चमका रहे हैं.
राजद विधायक सर्वजीत क्या बोले?
इसके साथ ही राजद विधायक सर्वजीत ने कहा, रामविलास पासवान जी हम लोगों के आदर्श रहे हैं. मैंने उनकी मूर्ति विधानसभा परिसर में लगाने की मांग की थी. लेकिन राजू तिवारी ब्राह्मण हैं. कोई दलित का बेटा इतनी बड़ी हस्ती कैसे हो गया, यह बात उनको पच नहीं रहा है.
सोमवार को सदन में इस मुद्दे को लेकर विधायक राजू तिवारी ने गुस्से में कहा था, रामविलास पासवान जी हमारी भावनाओं से जुड़े हैं. 50 साल का नेतृत्वक जीवन है. आप किसी के बारे में कुछ भी बोल दीजिएगा. ये लोग दलित विरोधी हैं. ऐसे में आज भी रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर जमकर हंगामा किया.
क्या है पूरा मामला?
पूरे मामले के बारे में बात करें तो, सदन में राजद विधायक सर्वजीत ने कहा था, दलितों के रामविलास पासवान जी बड़े नेता हैं और उनकी मूर्ति विधानसभा परिसर में लगनी चाहिए. दलितों के शिशु आज रोड पर प्रदर्शन कर रहे हैं. आज बेचारे रामविलास पासवान जी होते तो ऐसी स्थिति नहीं होती. इस बयान के बाद से ही लोजपा (रामविलास) के विधायक गुस्से में हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं.
Also Read: पटना में यहां बनेगा हाईटेक वेंडिंग जोन, सिर्फ 45 दिनों में होगा तैयार, मिलेंगी खास सुविधाएं
The post रामविलास पासवान को बेचारा कहने पर आज भी हंगामा, चिराग के विधायकों ने किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

