Hot News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1310 मामले निष्पादित, 3 करोड़ 25 लाख रुपये का हुआ समझौता

खगड़िया. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट व अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया गया. लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का निष्पादन किया गया. खगड़िया सिविल कोर्ट में प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजेश कुमार बच्चन, प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार द्विवेदी तथा प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रीतू कुमारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नोडल पदाधिकारी सह सीनियर डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार, डीएसपी मुख्यालय प्रवीण कुमार मिश्रा, सभी न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक तथा अधिवक्ता और कोर्ट के समस्त स्टाफ ने भाग लिया. मालूम हो कि विभिन्न वादों के निष्पादन के लिए लोक अदालत में 14 बेंचों का गठन किया गया था. राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कई बार प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया द्वारा मामलों के निष्पादन के लिए गठित पीठ का निरीक्षण किया गया. पक्षकारों से बातचीत कर मामलों का निष्पादन संबंधित बेंच में कराया गया. प्रधान जिला जज द्वारा सभी पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जो भी पक्षकार आए हैं. उनके वाद का निष्पादन करके ही उन्हें वापस भेजें. राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत सिविल कोर्ट खगड़िया व गोगरी में शनिवार को कुल 1310 वादों का निष्पादन किया गया. पक्षकारों के बीच कुल 3 करोड़ 25 लाख 96 हजार 821 रुपये का समझौता किया गया. जिसमें कोर्ट में लंबित वाद कुल 548, बैंक ऋण वाद 740 व बीएसएनल से संबंधित 22 वाद का निष्पादन किया गया. मुकदमे के पक्षकारों की सहायता के लिए इस बार चार हेल्प डेस्क बनाए गया था. जो लोगों के लिए बहुत उपयोगी और मददगार साबित हुये. डालसा के प्रभारी सचिव रीतू कुमारी ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, बैंककर्मी, पीएलवी, अधिवक्ता, मीडिया कर्मी तथा दूर दूर से आए सभी पक्षकारों को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post राष्ट्रीय लोक अदालत में 1310 मामले निष्पादित, 3 करोड़ 25 लाख रुपये का हुआ समझौता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top